Showing posts with label 111 सूरह अल लहब. Show all posts
Showing posts with label 111 सूरह अल लहब. Show all posts

Friday, June 4, 2021

111 सूरह अल लहब

सूरह अल लहब मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 5 आयतें हैं.
अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है
1. अबु लहब के दोनों हाथ टूट गए और वह तबाह हो गया.
2. न उसका माल ही उसके काम आया और न वह, जो कुछ उसने कमाया.
3. अनक़रीब वह भड़कती हुई आग में डाला जाएगा.
4. और उसकी बीवी भी, जो कांटेदार लकड़ियों का बोझ सर पर उठाए फिरती है. 
5. उसकी गर्दन में खजूर की रस्सी का फंदा होगा.