Showing posts with label 101 सूरह अल क़ारिया. Show all posts
Showing posts with label 101 सूरह अल क़ारिया. Show all posts

Monday, June 14, 2021

101 सूरह अल क़ारिया

सूरह अल क़ारिया मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 11 आयतें हैं.
अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है
1. गरजने वाली ख़ौफ़नाक आवाज़
2. गरजने वाली ख़ौफ़नाक आवाज़ क्या है?
3. और क्या तुम जानते हो कि गरजने वाली ख़ौफ़नाक आवाज़ क्या है?
4. जिस दिन लोग परवानों की तरह बिखर जाएंगे.
5. और पहाड़ धुनी हुई रंग बिरंगी ऊन की तरह हो जाएंगे.
6. फिर जिसके नेकियों के पलड़े भारी होंगे.
7. तो वह मनचाहे ऐशो आराम में होगा.
8. और जिसके नेकियों के पलड़े हल्के होंगे.
9. तो उसका ठिकाना हाविया में होगा.
10. और क्या तुम जानते हो कि हाविया क्या है?
11. वह दोज़ख़ की दहकती हुई आग है.