Showing posts with label 114 सूरह अल नास. Show all posts
Showing posts with label 114 सूरह अल नास. Show all posts

Tuesday, June 1, 2021

114 सूरह अल नास

सूरह अल नास मक्का में नाज़िल हुई और इसकी 6 आयतें हैं.
अल्लाह के नाम से शुरू, जो बड़ा मेहरबान निहायत रहम वाला है
1. ऐ मेरे महबूब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ! तुम कह दो कि ऐ लोगो ! मैं इंसानों के परवरदिगार की पनाह चाहता हूं.
2. जो तमाम इंसानों का मालिक है.
3. जो तमाम लोगों का माबूद है.
4. उस शैतान के शर से, जो वसवसे डालकर पीछे हट जाता है.
5. जो लोगों के दिलों में वसवसे डालता है.  
6. जो जिन्नों में से भी होता है और इंसानों में से भी.